IND-INDO CORPAT के 35वें संस्करण का आयोजन किया गया

IND-INDO CORPAT के 35वें संस्करण का आयोजन किया गया

17 और 18 दिसम्बर, 2020 के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच समन्वयित गश्त का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु

इस अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस कुलिश और P81 मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट (MPA) ने भाग लिया, आईएनएस कुलिश एक स्वदेशी निर्मित मिसाइल कोरवेट है। इस अभ्यास में इंडोनेशिया की ओर से नेवल शिप KRI कट न्याक दीन ने हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना समन्वित गश्ती के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में देशों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। इसके तहत ईईजेड निगरानी में सहयोग, पैसेजअभ्यास, द्विपक्षीय अभ्यास और बहुपक्षीय अभ्यास भी शामिल है। इस तरह के समन्वित प्रयास समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेंगे।

पृष्ठभूमि

दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी के तहत भारतीय तथा इन्डोनेशियाई नौसेनाएं 2002 से वर्ष में दो बार समन्वयित गश्त का अभ्यास करती हैं। इस गश्ती अभ्यास का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट किया जाता है, इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक शिपिंग तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित बनाना है। इससे दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ भी बेहतर होती है। यह गश्ती अभ्यास केंद्र सरकार के सागर (सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन) तथा एक्ट ईस्ट पालिसी का हिस्सा है। इससे इंडोनेशिया के साथ भारतीय नौसेना तथा इन्डोनेशियाई नौसेना के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। इस गश्त का उद्देश्य मित्र देशों के साथ भारत की शांतिप्रिय उपस्थिति तथा एकजुटता को व्यक्त करना है।

Originally written on December 18, 2020 and last modified on December 18, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *