IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. अगरवाल का निधन

IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. अगरवाल का निधन

सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के. के. अगरवाल का हाल ही में कोविड-19 के कारण निधन हो गया है, वे 63 वर्ष के थे। वे IMA (Indian Medical Association) के अध्यक्ष रह चुके हैं। गौरतलब है कि डॉ. अगरवाल को विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए उनके प्रयास के लिए जाना जाता है।

डॉ. के.के. अगरवाल (K. K. Aggarwal)

केवल कृष्ण अगरवाल एक फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट थे। उनका जन्म 5 सितम्बर, 1958 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से 1979 में MBBS कि पढ़ाई की थी, 1983 में उन्होंने MD की पढ़ाई भी की। उन्हें 2005 में डॉ. बी.सी. रॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया था, यह भारत में मेडिकल क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। इसके अलावा उन्हें राजीव गाँधी एक्सीलेंस पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

IMA (Indian Medical Association)

यह डॉक्टरों का एक संगठन है, इसकी स्थापना 1928 में की गयी थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह संगठन डॉक्टरों के हितों की रक्षा और समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है। वर्तमान में 3 लाख से ज्यादा डॉक्टर इस संगठन के सदस्य हैं।

Originally written on May 19, 2021 and last modified on May 19, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *