IIT रोपड़ ने COVID-19 से किराने का सामान और मुद्रा नोटों को सैनीटाईज करने के लिए एक तकनीक विकसित की है। यह संस्थान किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – पंजाब
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़ ने COVID-19 से किराने का सामान और मुद्रा नोटों को सैनीटाईज करने के लिए एक तकनीक विकसित की है। IIT रोपड़ पंजाब में स्थित है। इस टीम ने ट्रंक के आकार का एक उपकरण विकसित किया है जो पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण तकनीक से लैस है। इस डिवाइस को दरवाजे पर रखा जाना चाहिए और किराने के सामान व मुद्रा नोटों सहित बाहर से लाई गई सभी वस्तुओं को इसके अंदर रखना होगा। इससे वस्तुओं को सैनीटाईज करने में 30 मिनट लगते हैं।
Originally written on
April 13, 2020
and last modified on
April 13, 2020.