DefExpo 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – भारत : रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब
DefExpo India – 2020 का आयोजन लखनऊ में 5 फरवरी, 2020 से 9 फरवरी, 2020 के बीच किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता तथा निर्यात क्षमता का प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” होगी। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन होगा। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
Originally written on
January 29, 2020
and last modified on
January 29, 2020.