COVID-19 की उत्पत्ति की जांच के लिए WHO की टीम चीन पहुंची

Covid-19 की उत्पत्ति की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों की एक टीम 14 जनवरी, 2021 को चीन पहुंची। यह टीम चीन में एक ‘फील्ड विजिट’ का आयोजन करेगी।

मुख्य बिंदु

COVID-19 महामारी के तीव्र प्रसार के एक वर्ष बाद, अब 12-15 अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को चीन जा कर जांच करेगी। यह टीम चीनी शोधकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए मानव और पशु के नमूनों की जांच करेगी। इस यात्रा के दौरान WHO की टीम चीनी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम करेगी। चीनी ने डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करने के लिए सहमती प्रकट की है।

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के तीव्र प्रसार के बाद चीन पर जानकारी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया गया था। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्य प्रणाली और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाये गये थे। उसके बाद से चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर Covid-19 की जांच करने का दबाव बना हुआ है।

मई में, विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) ने निष्पक्ष, स्वतंत्र और व्यापक जांच करने के लिए एक स्वतंत्र जांच स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसने डब्ल्यूएचओ को “वायरस के स्रोत और मानव आबादी में संक्रमण के मार्ग” की जांच करने के लिए भी कहा था।

Originally written on January 14, 2021 and last modified on January 14, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *