AMPHEX 21 त्रि-सेवा अभ्यास आयोजित किया गया

AMPHEX 21 त्रि-सेवा अभ्यास आयोजित किया गया

भारतीय सशस्त्र बलों ने 21 से 25 जनवरी, 2021 के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक बड़े पैमाने पर त्रि-सेवा संयुक्त उभयचर अभ्यास AMPHEX – 21 का आयोजन किया।

मुख्य बिंदु

  • इस अभ्यास में नौसेना के जहाजों, सेना के उभयचर सैनिकों और वायु सेना के विभिन्न प्रकार के विमानों ने भाग लिया।
  • यह अभ्यास द्वीप क्षेत्रों की क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए भारत की क्षमताओं को मज़बूत करने के उद्देश्य से किया गया।
  • अइस भ्यास का उद्देश्य तीनों सेनों के बीच परिचालन तालमेल और संयुक्त युद्धक क्षमता को बढ़ाना था।
  • इस अभ्यास में बहु-स्तरीय समुद्री संचालन, समुद्री एयरस्ट्राइक, निगरानी प्लेटफॉर्म और समुद्र में जटिल युद्धाभ्यास शामिल था।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की रक्षा के लिए ‘कवच’ अभ्यास भी AMPHEX- 21 का हिस्सा था।

कवच अभ्यास

यह एक त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास है। यह अभ्यास जनवरी 2021 में APMHEX-21 के साथ आयोजित किया गया। यह अभ्यास अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो भारत की एकमात्र संयुक्त सैन्य कमान है। इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल ने भाग लिया था। इसमें समुद्री रक्षा संपत्तियों, हवाई और समुद्री हमलों के अलावा हवाई रक्षा, पनडुब्बी और लैंडिंग ऑपरेशन शामिल थे।

Originally written on January 26, 2021 and last modified on January 26, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *