8 यूरोपीय देशों में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

8 यूरोपीय देशों में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक ने हाल ही में घोषणा की कि आठ यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस के एक नए स्ट्रेन का पता चला है। यह नया स्ट्रेन पुराने स्ट्रेन के मुकाबले युवाओं में के बीच तेजी से फैल रहा है।

मुख्य बिंदु

हाल ही में, इस म्युटेंट को पहली बार ब्रिटेन में पाया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह म्युटेंट सामान्य COVID-19 वायरस की तुलना में तेज़ी से प्रसारित होता है। भारत ने भी मार्च और मई के बीच सुपर स्प्रेडिंग COVID-19 वेरिएंट का भी सामना किया था। इसे “A4 वेरिएंट” नाम दिया गया था। यह दक्षिण पूर्व एशिया में शुरू हुआ था। हालांकि, यह म्यूटेंट अपने आप ही ख़त्म भी हो गया था।

नए COVID-19 वायरस को ‘Variant of Concern’, ‘VOC-2020 12/01’ नाम दिया गया है। पहले इसे ‘वेरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन’ कहा जाता था। इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में भिन्नता है। यह उत्परिवर्तन N501Y में हुआ है।

COVID-19 उत्परिवर्तन (COVID-19 Mutations)

COVID-19 में दो प्रमुख प्रकार के उत्परिवर्तन हो रहे हैं। वे पर्याय उत्परिवर्तन और गैर-पर्याय उत्परिवर्तन हैं। पर्याय उत्परिवर्तन (synonymous mutation) वे होते हैं जिनके कारण प्रोटीन की संरचना में कोई परिवर्तन नहीं आता। गैर-पर्याय उत्परिवर्तन (non-synonymous mutation) अमीनो एसिड परिवर्तन के परिणामस्वरूप होता है।

Originally written on December 26, 2020 and last modified on December 26, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *