55 साल बाद खोला जायेगा चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेलवे लिंक : मुख्य बिंदु

भारत और बांग्लादेश चिलाहाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक को फिर से खोलने जा रहे हैं हैं। हल्दीबाड़ी पश्चिम बंगाल में है जबकि चिलाहाटी बांग्लादेश में है। भारत-बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा हल्दीबाड़ी से 4.5 किलोमीटर और चिल्हाटी से 7.5 किलोमीटर दूर है।

मुख्य बिंदु

इस रेलवे लिंक को 17 दिसंबर, 2020 को एक आभासी द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान खोला जायेगा। वर्ष 1965 के भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस रेलवे लिंक को काट दिया गया था।

दोनों देशों के बीच संपर्क और परिवहन को बढ़ाने के लिए अब रेलवे लिंक को फिर से खोला जा रहा है। इस रेलवे ट्रैक की लमबे 75 किलोमीटर है और यह भारत को उत्तर-पूर्वी राज्यों से जोड़ता है। फिलहाल यह  रेलवे लिंक माल की आवाजाही की के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। आवश्यक बुनियादी ढांचार होने के बाद जल्द ही यात्रियों की आवाजाही भी शुरू की जाएगी।

महत्व

इस रेलवे लिंक को फिर से खोलने से बांग्लादेश के साथ पश्चिम बंगाल और असम की कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। यह रेल लिंक देश के साथ सिलीगुड़ी कॉरिडोर या चिकन नैक को भी जोड़ेगा।

पृष्ठभूमि

दोनों देशों के बीच इस रेलवे ट्रैक को फिर से खोलने के लिए, भारत ने जुलाई 2020 में बांग्लादेश को 10 ब्रॉड गेज लोकोमोटिव सौंपे थे।

Originally written on December 17, 2020 and last modified on December 17, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *