3RF फ्रेमवर्क क्या है?

3RF फ्रेमवर्क क्या है?

3RF का अर्थ रिफॉर्म, रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन फ्रेमवर्क है। इसे बेरूत को पुनर्जीवित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा लांच किया गया था। यह फ्रेमवर्क संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ द्वारा तैयार किया गया है।

बेरूत विस्फोट

  • 4 अगस्त, 202 को लेबनान की राजधानीबेरुत में एक भयानक विस्फोट हुआ था, इस वीभत्स घटना में 200 से अधिक लोग मारे गए थे। जबकि एक लाख से अधिक लोग बेघर हो गये थे। इसके चलते COVID-19 महामारी के बीच विरोध प्रदर्शन हुए।
  • इस दौरान लेबनानके प्रधानमंत्री हसन दीब ने इस्तीफा दे दिया था।
  • यह धमाका एक गोदाम में जमा किये गये अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ था।
  • इस विस्फोट के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर से 15 मिलियन अमरीकी डॉलर के आपातकालीन कवर की अपील की थी।
  • इस अपील के बाद, भारत ने लेबनान को मानवीय सहायता भेजी।

3RF क्या है?

यह फ्रेमवर्क लेबनान के लोगों की जरूरतों के लिए आने वाले समर्थन के स्तरों का आकलन करेगा। यह देश के सबसे कमजोर लोगों पर ध्यान केंद्रित करेगा। रिकवरी और पुनर्निर्माण के अलावा यह फ्रेमवर्क संकट के मूल कारणों को दूर करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

इस योजना का उद्देश्य बंदरगाह सुविधाओं को फिर से संगठित करना, विस्फोट से प्रभावित जिलों का पुनर्वास और शहर के साथ बंदरगाह सुविधा का एकीकरण करना है।

फंड

इस पुनरोद्धार योजना को विश्व बैंक, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित मल्टी-डोनर ट्रस्ट फंड द्वारा समर्थन दिया जायेगा। इस फण्ड का उपयोग प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए किया जायेगा। 3F योजना में स्वास्थ्य, सुशासन, शिक्षा, आवास, सामाजिक संरक्षण, संस्कृति और विरासत को प्राथमिकता दी गई है। यह योजना छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों की जरूरतों पर भी ध्यान देगी।

पृष्ठभूमि

लेबनान इस समय उच्च वित्तीय दिवालियापन के अधीन है। लेबनान में वर्तमान गरीबी दर 55% है। यह बारह महीने पहले 28% था। इस परिदृश्य के बावजूद, राजनीतिक अस्थिरता के कारण आवश्यक सुधार बाधित हुए हैं।

Originally written on December 4, 2020 and last modified on December 4, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *