26 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – हरित भविष्य के लिए नवाचार
प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 2000 में विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) द्वारा की गयी थी। इसका उद्देश्य पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क तथा डिजाईन के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना के लिए समझौता लागू हुआ था।
Originally written on
April 28, 2020
and last modified on
April 28, 2020.