26वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) शुरू हुआ

26वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) शुरू हुआ

हाल ही में 26वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किया गया। इस महोत्सव में विभिन्न फिल्मकारों की फिल्में और लघु फिल्में प्रदर्शित की जायेंगी।

मुख्य बिंदु

26वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भाग लिया। शाहरुख खान ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस 7-दिवसीय समारोह में फिल्म निर्माता सत्यजीत रे और बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी सम्मानित किया जायेगा। दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म ‘अपुर संसार’ महोत्सव की उद्घाटन फिल्म होगी। सौमित्र चटर्जी की कुछ अन्य फिल्में हैं- व्हील चेयर, देखा, आकाश कुसुम, गणदेवता, मयूराक्षी, पोडोकखेप, कोनी और बोहोमान।

इस महोत्सव में 45 देशों की 131 फिल्में दिखाई जाएंगी। 131 फिल्मों में 50 लघु फिल्में और 81 फीचर फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में 13 जनवरी 2021 तक प्रदर्शित की जाएंगी। COVID-19 महामारी के कारण यह  उत्सव छोटे स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

सितारवादक रवि शंकर पर फिल्में, इतालवी फिल्म निर्माता फेडेरिको फेलिनी की 6 फिल्में, और गायक हेमंत मुखर्जी पर और हास्य अभिनेता भानु बंद्योपाध्याय की फिल्में ही इस महोत्सव में दिखाई जाएंगी।

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

यह कोलकाता में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक फिल्म कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत 1955 में हुई थी। गौरतलब है कि यह भारत का तीसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है। इस महोत्सव में विभिन्न फिल्मकारों की फिल्में, लघु फिल्में शामिल हैं।

 

Originally written on January 9, 2021 and last modified on January 9, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *