25 फरवरी : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की दूसरी वर्षगाँठ

25 फरवरी : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की दूसरी वर्षगाँठ

25 फरवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पहली वर्षगाँठ मनाई गयी। इस अवसर पर सीडीएस बिपिन रावत ने युद्ध स्मारक में श्रद्धांजली अर्पित की। इस युद्ध स्मारक का उद्घाटन 25 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में चार वृत्त हैं – अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र तथा रक्षक चक्र। इसमें ग्रेनाइट पर सुनहरे शब्दों में 25,942 सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं।

इस युद्ध स्मारक का निर्माण 176 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

इस युद्ध स्मारक के द्वारा 1962 के भारत चीन युद्ध, 1965 से 1971 के भारत-पाक युद्ध, श्रीलंका में भारतीय शांति बल तथा 1999 कारगिल युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजली दी गयी है।

इस प्रोजेक्ट के लिए 18 दिसम्बर, 2015 को मंज़ूरी दी गयी। इस प्रोजेक्ट का कार्य फरवरी, 2018 में शुरू हुआ। एक वर्ष के भीतर ही यह निर्माण कार्य पूरा हो गया।

इस युद्ध स्मारक में परम योद्धा स्थल में 21 परम वीर चक्र विजेताओं की मूर्तियाँ भी बनायीं गयी हैं।

Originally written on February 25, 2023 and last modified on February 25, 2023.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *