2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – चंडीगढ़
पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल संघ ने इन दो खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर सहमती प्रकट की। जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित किये जाने वाले इन खेलों के पदकों को 2022 में बिर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।
Originally written on
February 26, 2020
and last modified on
February 26, 2020.