2021 में सिंगापुर विश्व आर्थिक फोरम की मेजबानी करेगा
2021 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF 2021) का आयोजन सिंगापुर में किया जाएगा, आमतौर पर इसका आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में किया जाएगा। इस फोरम का आयोजन मई 2021 में सिंगापुर में किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
WEF दुनिया भर के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं की एक वार्षिक सभा है। 1971 के बाद यह दूसरी बार है जब इस इवेंट का आयोजन दावोस के बाहर किया जाएगा। यह कार्यक्रम आमतौर पर जनवरी में आयोजित किया जाता है। WEF 2021 पहली बार एशिया में आयोजित किया जाएगा। सिंगापुर को WEF 2021 के लिए नए स्थान के रूप में चुना गया है। इसे इसलिए चुना गया है क्योंकि सिंगापुर COVID-19 महामारी से निपटने में काफी हद तक सफल रहा है।
विश्व आर्थिक फोरम का आयोजन 13 मई से 16 मई, 2021 तक सिंगापुर में किया जाएगा। WEF इवेंट में एक विशेष वर्चुअल कॉम्पोनेन्ट भी शामिल होगा। यह यात्रा प्रतिबंधों के बीच अधिक से अधिक भागीदारी की के लिए आवश्यक है।
विश्व आर्थिक फोरम (WEF)
यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, इसकी स्थापना क्लाउस श्वाब ने सार्वजनिक-निजी सहयोग के द्वारा विश्व की स्थिति में सुधार के लिए की थी। इसकी स्थापना 1971 में की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, यह अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करता है। यह संगठन राजनीती, व्यापार, शिक्षा तथा उद्योग इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के भी कार्य करता है।