2019 बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड किस भारतीय NGO को प्रदान किया गया?

उत्तर –  अक्षय पात्र

बंगलुरु बेस्ड गैर-सरकारी संगठन ‘अक्षय पात्र’ ने हाल ही में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड जीता। यह NGO देश भर के स्कूलों में लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करता है।

मुख्य बिंदु

अक्षय पात्र फाउंडेशन की स्थापना मधु पंडित दास द्वारा वर्ष 2000 में की गयी थी। लगभग 20 वर्ष पहले यह संगठन 1500 बच्चों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन प्रदान करता था। अब यह संगठन देश भर में 1.75 मिलियन बच्चों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन प्रदान करता है।

अक्षय पात्र का उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को पौष्टिक बच्चों को भोजन प्रदान करना है। इस कारण बच्चों को भोजन प्राप्त करने के लिए पढ़ाई छोड़कर काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और वे अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से कर सकते हैं।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड

इस वर्ष बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड  का तीसरा संस्करण है। यह पुरस्कार उन लोगों अथवा प्रोजेक्ट को दिया जाता है जो भोजन उत्पादन, उपभोग तथा प्रसंस्करण के तरीके को परिवर्तित करके इसका उपयोग अच्छे उद्देश्य के लिए करते हैं।

इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए यूनाइटेड किंगडम की WRAP नामक संस्था तथा Food 4 Education संस्था को भी मनोनीत किया गया था।

पिछले वर्ष यह पुरस्कार होज़े आंद्रेस को प्रदान किया गया था, उन्होंने पुएर्तो रिको में मारिया हरिकेन के दौरान 3.4 मिलियन लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया था।

Originally written on June 17, 2019 and last modified on June 17, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *