2019 अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट्स मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – जैसलमेर

भारत में पहली बार आर्मी स्काउट्स मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन जुलाई से अगस्त, 2019 के बीच राजस्थान के जैसलमेर में किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

  • आर्मी स्काउट्स मास्टर्स प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय आर्मी गेम्स का हिस्सा हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय आर्मी खेल का पांचवां संस्करण है।
  • इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच मित्रतापूर्ण रिश्ते निर्मित करना है। इसका उद्देश्य शांतिपूर्ण सहयोग, एकजुटता की भावना, विकास तथा शान्ति को बढ़ावा देना है।
  • इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन भारतीय सेना के “कोणार्क कॉर्प्स” द्वारा जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में किया जायेगा।
  • इस प्रतिस्पर्धा में भारत, रूस, कजाखस्तान, आर्मेनिया, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, सूडान, ज़िम्बाब्वे तथा चीन से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
  • इस स्पर्धा का आयोजन पांच चरणों में किया जायेगा। इसके द्वारा प्रतिभागियों के नौसंचालन कौशल, टीमवर्क, निशानेबाजी इत्यादि की कड़ी परीक्षा ली जायेगी।
  • इस स्पर्धा में ड्राइविंग इन्फेंट्री, हमले की तैयारी, युद्धक वाहन, रासायनिक हमले से बचाव इत्यादि विभिन्न कौशल में प्रतिभागियों की योग्यता की परीक्षा ली जायेगी।
  • इस इवेंट में Mi-17, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर, BMP इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स तथा UAV का उपयोग किया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल

रूस 2015 से अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों का आयोजन कर रहा है। पिछले चार वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्काउट प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में किया जा रहा है। इस स्पर्धा में 30 देश हिस्सा लेते हैं। इस दौरान 2 सप्ताह तक एक दर्ज़न से अधिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। भारत शुरू से ही इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहा है। जुलाई, 2018 में रूस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों में भारतीय सेना ने टैंक बायाथ्लोन तथा एल्ब्रुस रिंग नामक इवेंट में हिस्सा लिया था।

Originally written on May 18, 2019 and last modified on May 18, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *