15 अगस्त : भारत का स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त : भारत का स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को भारत का  स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आया था, पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्र दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते हैं।

रोचक तथ्य : दक्षिण कोरिया का स्वतंत्रता दिवस भी 15 अगस्त को ही मनाया जाता है।

भारत में बारे में रोचक तथ्य

  • वर्तमान समय में भारत, अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • कुम्भ मेला दुनिया की सबसे बड़ी ‘human gathering’  है। पिछली बार 7.5 करोड़ लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।
  • भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रोज़गार प्रदाताओं में से एक है, भारतीय रेलवे में 13 लाख से ज़्यादा लोग काम करते हैं।
  • शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था।
  • भारत का गणित में विशेष योगदान है। पाई के मूल्य, trigonometry, algebra और calculus की खोज भारत में ही हुई थी।
  • चांद पर पानी की खोज भारत के चंद्रयान-1 मिशन द्वारा की गयी थी।
  • भारत का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, इसकी स्थापना 1875 में हुई थी।

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 ब्रिटिश संसद द्वारा पारित और अधिनियमित कानून था जिसने आधिकारिक तौर पर भारत की स्वतंत्रता घोषित की गयी थी। यूनाइटेड किंगडम की संसद ने  यह अधिनियम पारित किया जिसने ब्रिटिश भारत को 2 अलग और स्वतंत्र देशों में विभाजित किया, भारत और पाकिस्तान। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के कानून को प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा डिजाइन किया गया था क्योंकि भारतीय राजनीतिक दल ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्र भारत सरकार और भारत के विभाजन के लिए सत्ता के हस्तांतरण पर सहमत थे। इस अधिनियम को 18 जुलाई, 1947 को शाही स्वीकृति मिली। लॉर्ड माउंटबेटन के साथ समझौता किया गया, जिसे 3 जून की योजना या माउंटबेटन योजना के रूप में जाना जाता था। भारत और पाकिस्तान के 2 नवगठित देश 1947 में 15 अगस्त से अस्तित्व में आए। पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकि भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

Originally written on August 15, 2021 and last modified on August 15, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *