14वें इस्लामिक सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर –  मक्का

हाल ही में सऊदी अरब के मक्का में इस्लामिक सहयोग संगठन के 14वें शिखर सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सौद द्वारा किया गया।

मुख्य बिंदु

इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा “मुस्लिम जगत की वर्तमान समस्याएं” थीं। इस बैठक ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव तथा क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में इस्लामिक देशों के नेताओं ने अमेरिका द्वारा जेरूसलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दिए जाने की आलोचना की।

इस्लामिक सहयोग संगठन

इस्लामिक सहयोग संगठन की स्थापना 1969 में 24 सदस्य देशों द्वारा की गयी थी, वर्तमान में इसमें 57 सदस्य हैं। इसमें तुर्की, ईरान और पाकिस्तान जैसे गैर-अरबी देश भी शामिल है। अरब लीग के 22 सदस्य भी इसके सदस्य हैं। इसमें रूस और थाईलैंड समेत 5 पर्यवेक्षक देश भी हैं।

Originally written on June 5, 2019 and last modified on June 5, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *