हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी कौन बनी?

उत्तर – अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बन गयी है। शुरुआत में इन ट्रकों को एनसीआर-राजस्थान जैसे क्षेत्रों में बेचा जायेगा, जहाँ पर बीएस-VI इंधन उपलब्ध है। BS-VI मानक 1 अप्रैल, 2020 से लागू होंगे। अशोक लेलैंड हिंदुजा ग्रुप की कम्पनी है।

BS-IV तथा BS-VI में क्या अंतर है?

• BS-IV तथा BS-VI में मुख्य अंतर सल्फर की मात्रा है।
• BS-IV इंधन में 50 पार्ट्स पैर मिलियन (ppm) सल्फर की मात्रा पायी जाती है, जबकि BS-VI इंधन में केवल 10 ppm सल्फर की मात्रा पायी जाती है।
• BS-VI से डीजल चारों में पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा में 80% की कमी आएगी।
• BS-VI से डीजल कारों में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा में 70% तथा पेट्रोल कारों में 25% की कमी आएगी।

भारत स्टेज उत्सर्जन मानक (Bharat Stage Emission Standards)

यह भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया उत्सर्जन मानक है, यह यूरोपियन रेगुलेशन पर आधारित है। इसका उद्देश्य वाहनों द्वारा उत्सर्जित किये जाने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है। भारत स्टेज के मानक व समय सीमा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निश्चित की जाती है। यह मानक देश में पहली बार वर्ष 2000 में शुरू किये गए थे। देश में नए वाहनों का निर्माण इन मानकों के आधार पर ही किया जाता है। अक्टूबर 2010 में भारत स्टेज III मानक पूरे देश में लागू किये गए थे, अप्रैल 2017 से पूरे देश में BS-IV पूरे देश में लागू किया गया। 2016 में सरकार ने घोषणा की थी देश में BS-V लागू नहीं होगा, इसके स्थान पर BS-VI ही लागू किया जायेगा। भारत सरकार की योजना 2020 से BS-VI मानक लागू करने की है।

Originally written on September 5, 2019 and last modified on September 5, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *