हिमालयी राज्यों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड में हिमालयी राज्यों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन मसूरी में 28 जुलाई को किया जायेगा, इस सम्मेलन का मुख्य फोकस सतत विकास होगा। इस सम्मेलन में हिमालयी राज्यों के प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। इस सम्मेलन में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश,मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम तथा नागालैंड के मुख्यमंत्री तथा अन्य विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में ग्लोबल वार्मिंग के पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करना तथा जल संरक्षण की विधियों इत्यादि पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए एक्शन प्लान पर कार्य किया जायेगा तथा इसके ड्राफ्ट को नीति आयोग को सौंपा जायेगा।
Originally written on
July 16, 2019
and last modified on
July 16, 2019.