हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन

कांग्रेस के दिग्गज नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई, 2021 को निधन हो गया, वे 87 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से कोविड से भी पीड़ित थे। उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh)

वीरभद्र सिंह बुशहर के राज परिवार से सम्बंधित है, वे राजा साहब के नाम से लोकप्रिय थे। उनका जन्म 23 जून, 1934 को शिमला जिले के सराहन में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल, देहरादून, सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला से की। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से BA की पढाई की।

वीरभद्र सिंह 1962 के चुनाव में लोकसभा सांसद बने थे। इसके बाद वे 1967 और 1971 में भी सांसद बने। केंद्र में कार्यकाल के दौरान वे 1976 से लेकर 1977 तक पर्यावरण व नागरिक विमानन विभाग के उप-मंत्री रहे।  1980 से 1983 के बीच वे उद्योग राज्य मंत्री रहे। मई, 2009 से जनवरी, 2011 तक वे इस्पात मंत्री रहे।

वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे पहली बार 1983 में हिम्ह्कल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में वे सोलन के अर्की से विधायक थे।

Originally written on July 8, 2021 and last modified on July 8, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *