हिमाचल की स्पीती घाटी में देखा गया दुर्लभ हिमालयन सीरो

हिमाचल की स्पीती घाटी में देखा गया दुर्लभ हिमालयन सीरो

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में पहली बार दुर्लभ वन्यजीव हिमालयन सीरो को देखा गया है और उसे राज्य वन्यजीव विंग द्वारा पकड़ लिया गया है। इसे स्पीति घाटी के हर्लिंग गांव में देखा गया था। यह पहली बार है जब सीरो को हिमाचल प्रदेश में देखा गया है। इस ऊंचाई पर आमतौर पर सीरो नहीं पाए जाते हैं।

हिमालयन सीरो

  • हिमालयन सीरो बकरी, गधा, एगाय और सुअर की तरह दिखता है।
  • यह एक शाकाहारी जानवर हैं।
  • सीरो आमतौर पर 2,000 मीटर और 4,000 मीटर के बीच ऊंचाई पर पाए जाते हैं।
  • वे पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिमालय में पाए जाते हैं।
  • उनके छोटे हाथ-पैर और खच्चर जैसे कान होते हैं।
  • उनके शरीर में काले बालों का एक कोट होता है।
  • सीरो की सभी प्रजातियां एशिया में पाई जाती हैं।
  • सीरो आमतौर पर घने जंगलों में रहते हैं।

स्थिति

पिछले एक दशक में हिमालयी सीरो की जनसंख्या, रेंज और आवास में काफी गिरावट आई है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रिपोर्ट के अनुसार मानव प्रभाव के कारण सीरो की आबादी में और गिरावट आ सकती है। इससे पहले, आईयूसीएन ने सीरो को ‘लगभग संकटग्रस्त’ (nearly threatened) श्रेणी में रखा था। हालाँकि, अब हिमालयन सीरो को ‘असुरक्षित’ श्रेणी में रखा गया है।

सुरक्षा

इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची I के तहत संरक्षण दिया गया है।

Originally written on December 17, 2020 and last modified on December 17, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *