हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्त्तरी : 14 दिसम्बर, 2019

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्त्तरी : 14 दिसम्बर, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बोगनविले जनमत संग्रह किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – पापुआ न्यू गिनी
बोगनविले के लोगों ने पापुआ न्यू गिनी से अलग होने के लिए जनमत संग्रह में मतदान किया है। बोगनविले की स्वतंत्रता के पक्ष में 98% वोट पड़े। पापुआ न्यू गिनी की संसद द्वारा पारित होने के बाद बोगनविले नए देश के रूप में अस्तित्व में आ सकता है।
2. 2019 अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक कवरेज दिवस की थीम क्या है?
उत्तर – कीप द प्रोमिस
प्रतिवर्ष 12 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को मुख्य रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता तथा मज़बूत स्वास्थ्य प्रणाली की उपलब्धता पर बल देना है। संयुक्त राष्ट्र ने 12 दिसम्बर, 2017 को प्रस्ताव 72/138 के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस की स्थापना की थी।
3. हाल ही में गोल्लापुड़ी मारुती राव का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के अभिनेता थे?
उत्तर – तेलुगु
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता गोल्लापुड़ी मारुती राव का हाल ही में निधन हुआ। उन्होंने चार दशक में लगभग 250 फिल्मों में कार्य किया।
4. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने भारतीय सरकार को ‘ब्रांड नार्थईस्ट’ का निर्माण करने का सुझाव दिया है?
उत्तर – विश्व बैंक
विश्व बैंक के अग्रणी अर्थशास्त्री संजय कथूरिया ने ‘ब्रांड नार्थईस्ट’ के निर्माण का सुझाव दिया है। उत्तर पूर्व में कृषि और सेवा क्षेत्र में विकास के काफी अवसर मौजूद है।
5. किस राज्य सरकार ने राज्य के लोगों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने की योजना बनाई है?
उत्तर – तेलंगाना
तेलंगाना सरकार ने राज्य के लोगों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने की योजना बनायीं है, इस कार्यक्रम के तहत लोगों के स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इसमें ब्लड ग्रुप समेत स्वास्थ्य के सभी पहलुओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
6. यू.एन. हैबिटैट ने किस राज्य सरकार को ‘वर्ल्ड हैबिटैट अवार्ड’ से सम्मानित किया है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार को हाल ही में ‘जगा मिशन’ के लिए ‘वर्ल्ड हैबिटैट अवार्ड’ प्रदान किया गया। इस मिशन के तहत ओडिशा सरकार ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 52 ,682 शहरी निर्धन परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस मिशन का क्रियान्वयन टाटा ट्रस्ट तथा नार्मन फोस्टर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
7. नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का आयोजन छत्तीसगढ़ के किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – रायपुर
नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल 2019 का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27-29 दिसम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस नृत्य उत्सव में लगभग 1400 कलाकार हिस्सा लेंगे। इसमें श्रीलंका, बेलारूस , यूगांडा और बांग्लादेश के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
8. विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – विकास स्वरुप
1986 बैच भारतीय विदेश सेवा अधिकार विकास स्वरुप को विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है। वे यूनाइटेड किंगडम तथा यूरोपीय देशों के साथ देश के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
9. अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 12 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य के बारे में जागरूकता फैलाना है।
10. सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले अलीम डार किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान के अलीम डार ने सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का स्टीव बकनॉर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डार ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले गये टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की, यह अलीम डार का 129वां टेस्ट मैच था।

Originally written on December 15, 2019 and last modified on December 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *