हाल ही में MTHL प्रोजेक्ट के पहले गर्डर (शहतीर) को लांच किया गया, MTHL प्रोजेक्ट पूरा होने पर यह भारत का सबसे लम्बा समुद्री पुल होगा, MTHL किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में मुंबई ट्रांस हारबर लिंक (MTHL) प्रोजेक्ट के पहले गर्डर (शहतीर) को लांच किया। यह प्रोजेक्ट मुंबई को रायगड़ जिले से जोड़ता है। यह 2022 तक क्रियाशील हो जायेगा। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 18,000 करोड़ रुपये है, इसके लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। इस परियोजना की आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गयी थी।
Originally written on
January 17, 2020
and last modified on
January 17, 2020.