हाल ही में BSF का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – वी.के. जोहरी
1984 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर वी.के. जोहरी बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स के नए महानिदेशक होंगे। वे वर्तमान में रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग)में कार्यरत्त हैं। वे रजनी कान्त मिश्रा की जगह लेंगे, वे 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF)
BSF भारत की सीमाओं की सुरक्षा करती है, इसे भारतीय क्षेत्र की सीमा सुरक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है। यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमा की सुरक्षा करता है। BSF 1 दिसम्बर, 1965 को अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस निर्माण कई राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन के विलय से किया गया था। यह देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इनका नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है। इसका प्रमुख कार्य शांति काल में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसमें 186 बटालियन हैं, इसमें 2,57,363 कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है। इसमें एयर विंग, मरीन विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट तथा कमांडो यूनिट भी शामिल हैं। BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।

Originally written on July 31, 2019 and last modified on July 31, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *