हाल ही में 2019 वी.के. कृष्ण मेनन अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

उत्तर –  जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर को 2019 वी.के. कृष्ण मेनन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत वी.के. कृष्ण मेनन फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, उन्हें यह सम्मान भारतीय राजनयिक व राजनेता वी.के.कृष्ण मेनन की 123वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर प्रदान किया गया। यह फाउंडेशन अशिक्षा, निर्धनता को समाप्त करने तथा गुट निरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। वी.के. कृष्ण मेनन एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे स्वतंत्रता के बाद यूनाइटेड किंगडम में भारत के प्रथम उच्चायुक्त थे। बाद में वे जवाहर लाल नेहरु के कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री भी बने।

Originally written on May 8, 2019 and last modified on May 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *