हाल ही में हिन्दू इकनोमिक फोरम ने किस देश में राष्ट्रीय अध्याय शुरू किया?
उत्तर – नेपाल
हाल ही में हिन्दू इकनोमिक फोरम ने नेपाल अध्याय शुरू किया, इस अवसर पर विश्व हिन्दू आर्थिक फोरम के संस्थाप स्वामी विज्ञानानंद ने कहा है कि आधुनिक विश्व में आर्थिक सशक्तिकरण अति आवश्यक है। नेपाल अध्याय का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। हिन्दू आर्थिक फोरम के द्वारा वित्तीय रूप से सफल हिन्दू समूहों को एक प्लेटफार्म पर लाना है, जहाँ पर वे अपने ज्ञान तथा विशेषज्ञता को औरों के साथ साझा कर सकें। हिन्दू आर्थिक फौरम, विश्व हिन्दू आर्थिक फोरम का हिस्सा है। इसके कई राष्ट्रीय अध्याय हैं, इसमें भारत, जर्मनी और केन्या इत्यादि शामिल हैं।
Originally written on
July 30, 2019
and last modified on
July 30, 2019.