हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ड्रैगनफ्लाई मिशन किस अन्तरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?

उत्तर – नासा

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा “टाइटन” पर जीवन की खोज के लिए ड्रैगनफ्लाई ड्रोन हेलिकॉप्टर को लांच करने की योजना की घोषणा की है।

नासा का ड्रैगनफ्लाई मिशन

इसका उद्देश्य शनि ग्रह के चन्द्रमा “टाइटन” पर जीवन के साक्ष्यों की खोज करना है, ड्रैगनफ्लाई को 2026 में लांच किया जायेगा, यह 2034 में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा।

ड्रैगनफ्लाई ड्रोन

यह रोटरक्राफ्ट टाइटन पर कई स्थानों पर जायेगा, यह टाइटन तथा पृथ्वी में समान प्रीबायोटिक रासायनिक प्रक्रिया के साक्ष्य की खोज करेगा।  इस क्राफ्ट में ड्रोन की भाँती 8 रोटर लगे होंगे। यह टाइटन के घने वायुमंडल का लाभ उठाएगा, टाइटन का वायुमंडल पृथ्वी के मुकाबले चार गुणा अधिक घना है। इसमें रासायनिक साक्ष्यों की खोज के लिए उपकरण भी लगे होंगे।

टाइटन क्यों?

टाइटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा चन्द्रमा है, यह पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिस पर तरल नदियाँ, झीलें व सागर हैं। हालांकि इनमें पानी की जगह मीथेन और एथेन जैसे हाइड्रोकार्बन हैं। पृथ्वी की भाँती टाइटन का वायुमंडल भी अधिकतम नाइट्रोजन से बना हुआ है। टाइटन सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है।

Originally written on July 6, 2019 and last modified on July 6, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *