हाल ही में सुर्ख़ियों में रही प्रीति सूदन किस केंद्रीय मंत्रालय की सचिव हैं?
उत्तर – स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय
हाल ही में सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का विस्तार दिया है। प्रीति सूदन वर्तमान में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की सचिव हैं, उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच कई शीर्ष अधिकारियों के कार्य में फेरबदल किया गया है। लगभग 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
Originally written on
April 28, 2020
and last modified on
April 28, 2020.