हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे जूलियन असांजे किस देश के नागरिक हैं?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश अदालत ने 50 सप्ताह कैद की सजा सुनाई है, उन्हें यह सजा ज़मानत का पालन न करने के लिए दी गयी है।

पृष्ठभूमि

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने 11 अप्रैल, 2019 को गिरफ्तार किया गया था, वे 2012 से यूनाइटेड किंगडम में इक्वेडोर के दूतावास में रह रहे थे। हाल ही में इक्वेडोर ने उनकी राजनीतिक शरण को समाप्त कर दिया था। जूलियन ने 2012 में लन्दन में इक्वेडोर के दूतावास में शरण मांगी थी। दरअसल स्वीडन की पुलिस यौन शोषण के आरोप में जुलियन असांजे की जांच-पड़ताल करना चाहती थीं। जूलियन असांजे पर हाल ही में इक्वेडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के निजी जीवन की जानकारी लीक करने का आरोप लगा था, इसके बाद इक्वेडोर ने जूलियन असांजे की राजनीतिक शरण समाप्त करने का निर्णय लिया।

जूलियन असांजे

जूलियन असांजे एक ऑस्ट्रेलियाई कंप्यूटर प्रोग्रामर तथा विकिलीक्स नामक ऑनलाइन पत्रिका के संपादक हैं। जूलियन असांजे का जन्म 3 जुलाई, 1971 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुआ था। असांजे ने विकिलीक्स की स्थापना 2006 में की थी। विकिलीक्स पत्रिका 2010 में उस समय अंतर्राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया जब इसने कई विवादित मुद्दों के बारे में खुलासे किये। नवम्बर, 2010 में स्वीडन ने जूलियन असांजे के विरुद्ध यौन शोषण के मामले में अंतर्राष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन्हें अगस्त, 2012 में लन्दन में इक्वेडोर के दूतावास में राजनीतिक शरण प्रदान की गयी थी।

विकिलीक्स

विकिलीक्स एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है जो गुप्त सूचना का प्रकाशन करता है। इसे 4 अक्टूबर, 2006 को लांच किया गया था। इसकी वेबसाइट में 10 मिलियन से अधिक दस्तावेज होने का अनुमान है। विकिलीक्स ने अब तक कई भ्रष्टाचार के मामलों तथा गुप्त सरकारी दस्तावेजों को विश्व के सामने उजागर किया है। विकिलीक्स अज्ञात सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना को प्रकाशित करता है।

Originally written on May 3, 2019 and last modified on May 3, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *