हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘एथनोलोग’ क्या है?
उत्तर – भाषाओँ का डेटाबेस
21 फरवरी, 2020 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर एथनोलोग के 23वें संस्करण को प्रकाशित किया गया। एथनोलोग के अनुसार हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, विश्व में 615 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं।
अंग्रेजी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1132 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं। जबकि मैन्डरिन विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1117 मिलियन लोग मैन्डरिन भाषा का उपयोग करते हैं। इस डेटाबेस के अनुसार बांग्ला विश्व की 7वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 228 मिलियन लोग बांग्ला भाषा का उपयोग करते हैं।
Originally written on
February 25, 2020
and last modified on
February 25, 2020.