हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मामलुह गुफा किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – मेघालय

मामलुह गुफा मेघालय में स्थित है। हाल ही में जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया नार्थ ईस्टर्न रीजन ने दो जियोलाजिकल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किये। इसका उद्देश्य पर्यटकों में इस स्थान के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दो बोर्ड मेघालय के ईस्ट खासी हिल जिले के मामलुह गुफा तथा थेरियाघाट, सोभर में स्थापित किये गये हैं। मामलुह गुफा में स्थित स्टैलगमाईट को ग्लोबल स्ट्रेटोटाइप सेक्शन एंड पॉइंट (GSSP) के रूप में टैग किया गया है। यह भारत में जियोलाजिकल टाइम का प्रथम औपचारिक मार्कर है। थेरियाघाट सेक्शन में उम-सोहरिंगकेव नदी के द्वारा क्रीटेशियस पेलियोजीन सीमा रूपांतरण के बारे  में जानकारी मिलती है। इस सीमा से इरीडियम धातु के उच्च स्तरों की मौजूदगी के बारे में पता चलता है, इसके द्वारा विशालकाय उल्कापिंड के पृथ्वी पर गिरने की जानकारी मिलती है। मेघालयन काल की शुरुआत 4200 वर्ष पूर्व हुई थी, इस दौरान वृहत पर सूखे की स्थिति तथा शीत काल की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

Originally written on May 3, 2019 and last modified on May 3, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *