हाल ही में सुर्ख़ियों में रही NRI सभा किस राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित NGO है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब में पांच वर्ष के बाद NRI सभा के चेयरमैन के लिए चुनाव होने जा रहा हैं। इसके लिए केवल NRI सभा के सदस्य ही वोट दे सकते हैं। NRI सभा एक NGO है, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। कोई भी NRI इस सभा का सदस्य 10,500 रुपये की फीस देकर बन सकता है। इस संस्था के विश्व भर में लगभग 23,000 सदस्य हैं। इसे सोसाइटी अधिनियम, 1998 के तहत पंजीकृत किया गया है। इस सभा का कार्य NRI लोगों की समस्याओं को विभिन्न देशों के एम्बेसडर्स के सामने रखना है।
Originally written on
February 25, 2020
and last modified on
February 25, 2020.