हाल ही में शीला दीक्षित का निधन हुआ, वे किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री थीं?
उत्तर – दिल्ली
कांग्रेस की दिग्गज नेता तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन 20 जुलाई, 2019 को हुआ, उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे 81 वर्ष की थीं। श्रीमती शीला दीक्षित 1998 से 2013 के बीच 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वे सबसे लम्बे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
शीला दीक्षित
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च, 1938 को हुआ था। वे सबसे लम्बे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं, वे 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने मिरांडा हाउस और दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की। शीला दीक्षित 1984 से 1989 तक राज्य संसदीय मंत्री रहीं। 1984 से 1989 तक वे कन्नौज से सांसद रहीं। वे 3 दिसम्बर, 1998 से 28 दिसम्बर, 2013 तक दिल्ली की 6वीं मुख्यमंत्री रहीं।
Originally written on
July 23, 2019
and last modified on
July 23, 2019.