हाल ही में वाई. सी. देवेश्वर का निधन हुआ, वे किस कंपनी के चेयरमैन थे?
उत्तर – ITC
हाल ही में वाई. सी. देवेश्वर का निधन हुआ, वे ITC कंपनी के चेयरमैन थे, उनका निधन गुरुग्राम में 11 मई, 2019 को हुआ। वे भारत के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले सीईओ थे, उन्हें 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। देवेश्वर 1996 में उस समय ITC के चेयरमैन बने थे, जब ITC बुरे दौर से गुज़र रही थी। उन्होंने कंपनी का विविधिकरण किया। शुरुआत में यह कंपनी सिगरेट उप्तादन कार्य करती है। बाद में इस कंपनी ने अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया, इसके बाद यह कंपनी आईटी सेक्टर तथा आतिथ्य सेक्टर में भी शामिल है। वाई.सी. देवेश्वर भारतीय रिज़र्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड के निदेशक भी थे। ITC एक भारतीय बहु-राष्ट्रीय कंपनी है, इसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में स्थित है।
Originally written on
May 13, 2019
and last modified on
May 13, 2019.