हाल ही में युद्ध के बाद की जवाबदेही पर संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद के प्रस्ताव से कौन सा देश पीछे हट गया है?
उत्तर- श्रीलंका
श्रीलंका ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद को सूचित किया है कि युद्ध के बाद जवाबदेही और सामंजस्य पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से पीछे हट रहा है। UNHRC ने सर्वसम्मति का प्रस्ताव अंगीकृत किया था था, जिसमें श्रीलंका को तमिल अलगाववादियों के साथ गृह युद्ध के छह साल बाद 2015 में मानवाधिकार हनन के आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया था। यह प्रस्ताव श्रीलंका द्वारा सह-प्रायोजित था, जिसने 2017 में दो और वर्षों के लिए विस्तार मांगा था। पिछले साल, परिषद ने श्रीलंका को एक विश्वसनीय जांच-पड़ताल को पूरा करने के लिए दो और साल की मंजूरी दी थी।
Originally written on
February 28, 2020
and last modified on
February 28, 2020.