हाल ही में मास्टर हीरानैयाह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय थिएटर से सम्बंधित हैं?
उत्तर – कन्नड़
2 मई को कन्नड़ थिएटर से सम्बंधित मास्टर हीरानैयाह का निधन हुआ। वे मैसूरू से थे। उनका वास्तविक नाम नरसिम्हा मूर्ती था। उन्होंने अपने जीवन में राजनीती पर आधारित नाटकों में कार्य किया। उनके कुछ एक प्रसिद्ध नाटक हैं : डबल थाली, कन्या दाना, सन्यासी संसार, चमचावतार, कपिल मुश्ती, भ्रष्टाचार व अनाचार। थिएटर में सफलता के बाद उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई फिल्मों तथा टीवी शो में भी कार्य किया।
Originally written on
May 6, 2019
and last modified on
May 6, 2019.