हाल ही में माली के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया है, माली किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर – अफ्रीका
माली के प्रधानमंत्री सौमेय्लोऊ बौबेये मैगा ने कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माली के राष्ट्रपति इब्राहीम बौबकार किता ने प्रधानमंत्री तथा उनके मंत्रियों का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। हाल ही में मोप्ती क्षेत्र में हुई हिंसा को रोकने में नाकाम रहने के कारण उन पर इस्तीफे के दबाव काफी अधिक बढ़ गया था। 23 मार्च को हुए नरसंहार में लगभग 160 लोगों की हत्या हुई थी। बाद में हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया, लोगों का आरोप था कि सरकार ने हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम नही उठाये। 2012 में अल-कायदा से जुड़े हुए आतंकवादियों ने माली के विशाल मरुस्थल पर कब्ज़ा कर लिया था, उसके बाद देश में स्थिरता स्थापित करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
माली
माली पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक्ड (चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ) देश है। यह अफ्रीका का आठवां सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 12,40,000 वर्ग किलोमीटर है। माली की राजधानी बामाको में स्थित है। माली की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। माली ने 20 जून, 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

Originally written on April 20, 2019 and last modified on April 20, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *