हाल ही में मणिपुर का राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – पद्मनाभ आचार्य
पद्मनाभ आचार्य ने हाल ही में मणिपुर के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें मणिपुर के उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश जस्टिस लानुशुंगकम जमीर ने शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह तथा अन्य मंत्री मौजूद रहे। नागालैंड के गवर्नर पद्मनाभ आचार्य मणिपुर की गवर्नर नजमा हेपतुल्लाह की अनुपस्थिति में मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
पद्मनाभ आचार्य
पद्मनाभ आचार्य एक भारतीय राजनेता हैं, वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। आचार्य 14 जुलाई, 2014 से नागालैंड के राज्यपाल हैं। 12 दिसम्बर, 2014 से 17 अगस्त, 2016 के बीच वे श्री आचार्य ने असम के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी रहे। वे 21 जुलाई, 2014 से 19 मई, 2015 के बीच त्रिपुरा के राज्यपाल रहे।
मणिपुर
- मणिपुर भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है।
- इसका गठन 21 जनवरी, 1972 को किया गया था।
- मणिपुर की विधानसभा में 60 सीटें हैं।
- मणिपुर के मौजूदा मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह हैं।
- मणिपुर में लोकसभा की 2 तथा राज्यसभा को 1 सीट है।
- मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है।
- मणिपुर का जनसँख्या घनत्व 130 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
Originally written on
July 1, 2019
and last modified on
July 1, 2019.