हाल ही में भारतीय सेना द्वारा आयोजित किस सबसे बड़े अभ्यास का आयोजन किया गया?

उत्तर – विंग्ड रेडर

भारतीय सेना ने हाल ही में विंग्ड रेडर (Winged Raider) नामक अभ्यास का आयोजन किया, इस अभ्यास में 500 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का आयोजन उत्तर-पूर्वी युद्ध क्षेत्र में किया गया।
इस अभ्यास का आयोजन पैराट्रूपर और हवाई योद्धाओं की तैयारी का प्रदर्शन करने के लिए किया गया। इस अभ्यास में C-130 हर्कुलस, ध्रुव हेलीकाप्टर और C-17 ग्लोब मास्टर परिवहन विमान का उपयोग किया गया।
इस अभ्यास में सीमा क्षेत्र में चीन का सामना करने पर फोकस किया गया। इसमें कुछ के एडवांस्ड हथियारों को पूर्वी क्षेत्र में पहुंचाने पर भी बल दिया गया।

Originally written on January 18, 2020 and last modified on January 18, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *