हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किस गश्ती जहाज़ को डीकमीशन किया गया?
उत्तर – ICGS विग्रह
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप “विग्रह” को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीकमीशन किया गया। डीकमीशनिंग समारोह में “विग्रह” के आठ पूर्व कमांडिंग अफसरों ने शिरकत की।
ICGS विग्रह
यह एक प्रमुख ऑफशोर गश्ती जहाज़ है, इसे 12 अप्रैल, 1990 में कमीशन किया गया था। इस वेसल ने पिछले 29 वर्षों में देश की तटीय क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका निर्माण मुंबई में मजगांव डॉक लिमिटेड द्वारा किया गया था। अगस्त, 2008 से जनवरी, 2011 तक इस वेसल को श्रीलंकाई नौसेना को ड्राई लीज पर दिया गया था। बाद में जनवरी, 2019 में इसे पुनः भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया। इस वेसल ने कई मानवीय सहायता, राहत व बचाव कार्य, संयुक्त अभ्यास इत्यादि विभिन्न कार्यों में हिस्सा लिया है। इसे मुंबई, पोरबंदर तथा विशाखापत्तनम जैसे स्थानों पर तैनात किया गया था।
Originally written on
May 19, 2019
and last modified on
May 19, 2019.