हाल ही में डिफेन्स एकाउंट्स का कंट्रोलर जनरल किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – राजेन्द्र कुमार नायक
भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1983 बैच के अफसर राजेन्द्र कुमार नायक को रक्षा लेखा का कंट्रोलर जनरल नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र कुमार नायक के पास 35 वर्षों का वृहत अनुभव है। इससे पहले वे वित्त, कार्मिक, वेतन व बजट मामलों में कार्य कर चुके हैं। रक्षा लेखा विभाग रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
Originally written on
April 27, 2019
and last modified on
April 27, 2019.