हाल ही में जेरी काब का निधन हुआ, वे किस देश से थीं?

उत्तर  – अमेरिका

नासा की अंतरिक्षयात्री परीक्षण को पास करने वाली पहली महिला जेरी काब का निधन 88 वर्ष की आयु में हो गया है। 1961 में 13 महिलाओं ने अत्यंत कठिन शारीरिक परीक्षण को पास किया था, इन 13 महिलाओं को संयुक्त रूप से मरकरी 13 कहा जाता है। गौरतलब है कि इनमे से कोई भी महिला अन्तरिक्ष की यात्रा नहीं कर पायी। सोवियत संघ ने 1963 में वलेन्तीना तेरेश्कोवा को सर्वप्रथम पहली महिला के रूप में अन्तरिक्ष में भेजा।

जेरी काब

जेरी काब नासा की अंतरिक्षयात्री परीक्षण को पास करने वाली पहली महिला थीं। उनका जन्म 5 मार्च, 1931 को अमेरिका के ओक्लाहोमा में हुआ था। गौरतलब है कि 19 वर्ष की आयु में वे पुरुषों को हवाई जहाज़ उड़ाना सिखाती थीं। वे विश्व के सबसे बड़ी एयर शो “पेरिस एयर शो” में उड़ान भरने वाली पहली महिला थीं, इसके लिए उन्हें पायलट ऑफ़ द ईयर तथा एमेलिया ईअरहार्ट गोल्ड मैडल ऑफ़ अचीवमेंट प्रदान किया गया।

Originally written on April 22, 2019 and last modified on April 22, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *