हाल ही में जलवायु आपातकाल घोषित करने वाला विश्व के दूसरा देश कौन बना?

उत्तर – आयरलैंड

आयरलैंड ने हाल ही में जलवायु आपातकाल की घोषणा की, इसके साथ ही आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम के बाद जलवायु आपातकाल घोषित करने वाला विश्व का दूसरा देश बना गया है। आयरलैंड ने 9 मई, 2019 को जलवायु आपातकाल की घोषणा की है।

इससे पहले यूनाइटेड किंगडम विश्व की पहली विधानपालिका बन गयी है, जिसने राष्ट्रीय पर्यावरण तथा जलवायु आपातकाल प्रस्ताव को पारित किया है। हफ्ता भर पहले 16 वर्षीय स्वीडिश छात्रा ग्रेटा थनबर्ग ने ब्रिटिश कानूननिर्माताओं को पर्यावरण के लिए अधिक कार्य करने की मांग की थी। उनके अतिरिक्त पर्यावरण समूह “एक्सटिंक्शन रिबेलियन” द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

आयरलैंड

आयरलैंड उत्तरी अटलांटिक में स्थित एक द्वीपीय देश है। आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन से नार्थ चैनल, आयरिश सागर तथा सैंट जॉर्जस चैनल पृथक करते हैं। यह यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। आयरलैंड का क्षेत्रफल 84,421 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी डबलिन में स्थित है। आयरलैंड की जनसँख्या लगभग 6.6 मिलियन है। राजनीतिक रूप से आयरलैंड को दो भागों में बांटा गया है : आयरलैंड गणराज्य तथा नॉर्दर्न आयरलैंड। नॉर्दर्न आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है।

Originally written on May 13, 2019 and last modified on May 13, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *