हाल ही में खोजा गया Paraburkholderia madseniana sp., जो मृदा प्रदूषण को नियंत्रित करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है, यह किसकी प्रजाति है?

उत्तर – बैक्टीरिया

वैज्ञानिकों ने एक नए मिट्टी के बैक्टीरिया, Paraburkholderia madseniana sp., की खोज की है, जो मृदा प्रदूषण को नियंत्रित करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद कर सकता है। इस बैक्टीरिया की खोज कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी है। यह एक ‘फेनोलिक एसिड डाउनग्रेडिंग बैक्टीरिया’ है, जो कि कार्बनिक पदार्थों के विघटन की क्षमता के लिए जाना जाता है। कार्बन चक्र में इसकी भूमिका ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने में इसके उपयोग के लिए ध्यान आकर्षित किया है। पी. मैडसेनियाना बैक्टीरिया की खोज अम्लीय वन मिट्टी में की गयी थी।

Originally written on February 25, 2020 and last modified on February 25, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *