हाल ही में किस सशस्त्र बल द्वारा निर्मित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का एक किफायती मॉडल नैदानिक उपयोग के लिए प्रमाणित किया गया है?
उत्तर – भारतीय नौसेना
हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा डिजाइन और निर्मित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) बड़े पैमाने पर उत्पादन और नैदानिक उपयोग के लिए प्रमाणित किया गया है। इस पीपीई को इनोवेशन सेल, इंस्टीट्यूट ऑफ नेवल मेडिसिन, मुंबई और नेवल डॉकयार्ड मुंबई की टीम द्वारा विकसित किया गया है। INMAS (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) दिल्ली ने इस पीपीई का परीक्षण और प्रमाणन किया है। परीक्षण के मानक ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए हैं।
Originally written on
May 9, 2020
and last modified on
May 9, 2020.