हाल ही में किस संगठन ने क़तर द्वारा विवादित एग्जिट वीजा सिस्टम समाप्त करने की घोषणा की?

उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन  ने घोषणा की कि 2019 के अंत तक क़तर सभी विदेशी कामगारों के लिए एग्जिट वीजा सिस्टम को समाप्त करेगा।  

एमनेस्टी इंटरनेशनल (मानवाधिकार संगठन) की रिपोर्ट में क़तर पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया गया था। दरअसल क़तर 2022 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन करेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर विदेशी कामगार क़तर में कार्य कर रहे हैं। क़तर ने श्रमिको के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यूनतम 750 रियल (206 डॉलर) मासिक वेतन तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए सहमती प्रकट की थी।

पृष्ठभूमि

सितम्बर, 2018 में क़तर ने “कफाला” को समाप्त करने का निर्णय लिया था। शुरू में इसे लागु किया गया था, 2019 के अंत तक इसे सभी कामगारों की श्रेणियों पर लागू कर दिया जायेगा।

कफाला प्रणाली

यह एक किस्म की स्पॉन्सरशिप प्रणाली है, इसके द्वारा प्रवासी कामगारों के स्टेटस को रेगुलेट किया जाता है। इसके द्वारा प्रवासी कामगारों की मॉनिटरिंग की जाती है। इस प्रणाली के तहत अकुशल श्रमिक को क़तर में काम करने के लिए देश में कोई स्पोंसर (रोज़गार प्रदाता) होना चाहिए, वह स्पोंसर उस श्रमिक के वीजा तथा कानूनी स्थिति इत्यादि के लिए जवाबदेह होता है। इस प्रणाली में एक बड़ी समस्या यह है कि यदि श्रमिक को अपनी मौजूदा नौकरी छोडनी हो अथवा कोई और नौकरी करनी हो तो उसे अपने रोज़गार प्रदाता (एम्प्लायर) की सहमती प्राप्त करनी पड़ती है।

Originally written on April 29, 2019 and last modified on April 29, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *