हाल ही में किस संगठन ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल का परीक्षण किया?

उत्तर –  रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में ओडिशा में नए हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का परीक्षण किया। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में अब्दुल कलाम द्वीप पर किया गया। राडार से प्राप्त सूचना के अनुसार यह परीक्षण सफल रहा। यह परीक्षण भारत के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम के विकास के लिए ज़रूरी है।

हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) तकनीक की सहायता से क्रूज व्हीकल 6 मैक (ध्वनी की गति से 6 गुणा अधिक तेज़) की गति से आगे बढ़ सकता है। इस तकनीक का उपयोग दो उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इसकी सहायता से बहुत कम लागत पर छोटे उपग्रहों को लांच किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग लम्बी दूरी की क्रूज मिसाइलों को लांच करने के लिए भी किया जा सकता है। इस तकनीक को DRDO ने इजराइल और यूनाइटेड किंगडम की सहायता से बनाया है। हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) मात्र 20 सेकंड की उड़ान में 31 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें स्क्रेमजेट इंजन का उपयोग किया गया है।

Originally written on June 15, 2019 and last modified on June 15, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *