हाल ही में किस संगठन ने विश्व निवेश रिपोर्ट 2019 को जारी किया?

उत्तर –  UNCTAD

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास कन्वेंशन (UNCTAD) ने विश्व निवेश रिपोर्ट 2019 जार की, इस रिपोर्ट के अनुसार 2018 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 6% की वृद्धि हुई। भारत 2017-18 में विश्व के सबसे अधिक प्रत्यक्ष निवेश प्राप्त करने वाले टॉप 20 देशों की सूची में शामिल है।

मुख्य बिंदु

भारत में 2018 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 6% की वृद्धि हुई और भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 42 अरब डॉलर पर पहुंचा। यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश विनिर्माण, वित्तीय सेवा सेक्टर, संचार तथा अधिग्रहण इत्यादि क्षेत्रों में सर्वाधिक किया गया।

दक्षिण एशिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश : दक्षिण एशिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 3.5% की वृद्धि हुई और यह 54 अरब डॉलर पर पहुंचा। दक्षिण एशिया क्षेत्र में 70 से 80% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भारत में किया जाता है। श्रीलंका में 1.6 अरब डॉलर तथा बांग्लादेश में 3.6 अरब डॉलर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ। पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 27% की कमी आई और यह 2.4 अरब डॉलर पर पहुंचा गया।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास कन्वेंशन (UNCTAD)

इसकी स्थापना 1964 में एकीकृत व्यापार व विकास के उद्देश्य से की गयी थी। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा का अंग है। वर्तमान में इसमें 195 सदस्य हैं। इसका प्रमुख कार्य विकासशील देशों में व्यापार, निवेश तथा विकास अवसरों को बढ़ावा देना है।

Originally written on June 17, 2019 and last modified on June 17, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *