हाल ही में किस शहर में एशियन टी अलायन्स लांच किया गया?
उत्तर – गुइजू
चीन के गुइजू में हाल ही में पांच चाय उत्पादक तथा उपभोक्ता देशों के “एशियन टी अलायन्स” लांच किया। इस अलायन्स में भारतीय चाय संघ, चीनी चाय मार्केटिंग संघ, इन्डोनेशियाई चाय विपणन संघ, श्रीलंका चाय बोर्ड तथा जापान चाय संघ शामिल हैं।
अलायन्स के उद्देश्य
- इसका उद्देश्य चाय व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, तकनीक आदान-प्रदान तथा चाय संवर्धन को बढ़ावा देना है।
- इसका उद्देश्य चाय के वैश्विक उपभोग को बढ़ावा देना है। यह अलायन्स एशियाई चाय के भविष्य के लिए सतत एजेंडा तैयार करना है।
- इससे पहले भारतीय चाय संघ तथा चीनी चाय विपणन संघ ने ग्रीन तथा ब्लैक टी के उपभोग को यूरोप, अमेरिका, रूस तथा पश्चिम एशिया में बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये थे।
Originally written on
April 24, 2019
and last modified on
April 24, 2019.